मोदी 3.0: मिलिये उन पूर्व मुख्यमंत्रियों से जो अब टीम मोदी के हिस्सा हैं

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इतिहास रच दिया जब उन्होंने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में वापसी किया है। प्रधान मंत्री के रूप मे तीसरी बार शपथ लेने के साथ हीं अब वे जवाहरलाल नेहरू के बाद या कारनामा करने वाले दूसरे प्रधानमंत्री बन गए। आज मंत्री पद के लिए शपथ लेने वाले नेताओं मे सबसे बड़ी खासियत यह रही कि लगभग 6 ऐसे मंत्री जिन्होंने शपथ लिया वे अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री रह चुके हैं जैसे राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, एचडी कुमारस्वामी, सर्बानंद सोनोवाल और जीतन राम मांझी।

उल्लेखनीय है कि आज से शुरू होने वाले मोदी 3.0 मंत्रिमंडल मे एनडीए के सहयोगी पार्टियों जिनमे शामिल हैं चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी, नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जेडीयू, चिराग पासवान की एलजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना, पवन कल्याण की अगुवाई वाली जन सेना और जयंत चौधरी की आरएलडी। इन दलों से भी आज की मंत्रियों ने शपथ लिया।

मिलिये उन मुख्यमंत्रियों से जिन्होंने अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री पद पूर्व मे सफलता पूर्वक संभाला और अब से मोदी 3.0 मे मंत्री पद का शपथ लिए हैं।

  

राजनाथ सिंह: लखनऊ, उत्तर प्रदेश से भाजपा सांसद के रूप मे चुनकर आए हैं। पिछली केन्द्रीय सरकार मे वे रक्षा मंत्री का पद संभाल चुके हैं।  

  • राज्य-उत्तर प्रदेश
  • मुख्यमंत्री काल- 2000 से 2002 तक
  • क्रम 19वां
  • पार्टी-भाजपा

 

शिवराज सिंह चौहान (विदिशा मध्य प्रदेश से भाजपा सांसद के रूप मे चुनकर आए हैं।

  • राज्य- मध्य प्रदेश
  • मुख्यमंत्री काल- 2005 से 2018 तक और फिर 2020 से 2023
  • पार्टी-भाजपा

 





मनोहर लाल खट्टर: करनाल, हरियाणा से भाजपा के रूप मे चुनकर आए हैं।


  • राज्य- हरियाणा
  • मुख्यमंत्री काल- 2014 से मार्च 2024 तक
  • क्रम 10वां
  • पार्टी-भाजपा

 





सर्बानंद सोनोवाल: डिब्रूगढ़, असम से भाजपा के सांसद के रूप मे चुनकर आए हैं।

  • राज्य- असम
  • मुख्यमंत्री काल- 2016 से 2021 तक
  • क्रम 14 वां
  • पार्टी- भाजपा

 



एचडी कुमारस्वामी: कर्नाटक से मंड्या से जेडी(एस) के संसद के रूप मे चुनकर आए हैं।

  • राज्य- कर्नाटक
  • मुख्यमंत्री काल- 2006 से 2007 और 2018 से 2019 तक
  • पार्टी- जेडी(एस

जीतन राम मांझी:  वह बिहार के गया संसदीय क्षेत्र से हम पार्टी कि टिकट पर साँसद चुनकर आए हैं।

  • राज्य- बिहार
  • मुख्यमंत्री काल- 2014 से फरवरी 2015
  • क्रम 23 वां
  • पार्टी- भाजपा

 

No comments:

Post a Comment